अमलीपदर आजाद चौक के युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस शांति और सादगी पूर्ण तरीके से मनाया

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

अमलीपदर :- 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था जिसमें हमारे बड़े-बड़े बलिदानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी से बचाया था|
देश के उन वीर सपूतों को सलामी देकर आजाद चौक अमलीपदर के युवाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया| सभी युवाओं ने जय हिंद जय जवान .भारत माता की जय के नारों से ध्वजारोहण किया जिसमें मुख्य रूप से उमेश पटेल. जिन्होंने ध्वजारोहण किया |जिसमें हीरू त्रिपाठी . बी आर नायक .शोभाराम निषाद .लक्की नागेश .समीर नागेश नीरज यादव .पंडित कृष्ण कांत त्रिपाठी ध्वजारोहण कार्यक्रम को मुख्य रूप से कार्य संचालन किया और अन्य सदस्य भी उपस्थित हुए| और सभी ने ग्राम वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *