ग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड

पाटन। ग्राम सांकरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के विचारों और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में छोटू यादव बूथ अध्यक्ष, मनहरण सिंगौर सांसद प्रतिनिधि, तुलाराम सिंगौर पंच, शुभम जांगड़े पंच, कामता सिंगौर, पिंटू यादव, विकास सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *