खबर हेमंत तिवारी,,,,,✍️✍️✍️
पाण्डुका/अंचल के ग्राम घटकर्रा (पचपेड़ी) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रि दिवसीय श्री रामनाम सप्ताह का आयोजन किया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम में 29 सितंबर दिन मंगलवार से लेकर 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार तक श्री रामधुनी मंडली का आयोजन भी किया जाएगा जो आकर्षन का केंद्र होगा।ग्रामीणों के अनुसार हर वर्ष पितृ पक्ष में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं हनुमान जी महाराज की असीम कृपा एवं ग्राम के समस्त देवी देवता के आशीर्वाद से प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजन किया जाता है ।इस पावन प्रसंग में इस बार 29 सितंबर को प्रथम आयोजन,जय मारिया रामधुनी मंडली राजपुर मगरलोड ,,द्वितीय आयोजन 30 सितंबर को संगी ज़हूरिया रामधुनी मंडली गोजी धमतरी ,,, वा 1 अक्टूबर की तृतीय कार्यक्रम का आयोजन जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली पठार मगरलोड का होगा,साथ ही 2 अक्टूबर को हवन पूजन तुलसी वर्ष,समापन एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा।साथ ही कार्यक्रम के बीच में पाण्डुका अंचल के कुछ आमंत्रित अतिथि गण वा जनप्रतिनिधियो का भी सम्मान,स्वागत सत्कार किया जाएगा।इस धार्मिक कार्यक्रम का लुप्त उठाने ग्राम सहित आसपास के लोग रामधुनी देखने भारी संख्या में पहुंचते हैं ।ग्राम विकास समिति एवं ग्राम पंचायत सहित संपूर्ण ग्रामीण के जन सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है ।वा सहयोग से सफल बनाया जाता है। यह जानकारी ग्राम पंचायत घटकर्रा (पचपेड़ी) के उप सरपंच मन्नू पटेल ने दी।
