बीती रात गाड़ाघाट में किसान के पैरावट में अज्ञात तत्वों ने लगाया आग,,,,15 एकड़ का पैरवाट जलकर राख,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,✍️✍️✍️

पांडुका/ थाना क्षेत्र पाण्डुका अंतर्गत ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के किसान हीरालाल साहू/पिता माखन लाल साहू के पैरावट में किसी अज्ञात तत्वों ने रात को आग लगा दी ।जिससे लगभग 15 एकड़ के पैरवाट जलकर राख हो गया।घटना बीती सोमवार रात की बताई जा रही है।वही ही इस बारे में हीरालाल साहू ने बताया कि घर के खलिहान में रखे पैरा में किसी अज्ञात तत्वों ने आग लगा दी है। लगभग 8 बजे से मध्य रात्रि 2 के आसपास का हो सकता है।परिवार के लोग सुबह जब खलिहान कचरा फेंकने गए। तब पता चला वही हमारे खलिहान में ट्रैक्टर व अन्य वाहन रखा हुआ था।

गनीमत रहा कि वाहन आग के चपेट में नहीं आया इस तरह हमारे ग्राम में पैरावट में आग लगाने की यह पहली घटना है। लगभग 15 एकड़ के पैरावट था जो मेरे मवेशियों को खिलाने का काम आता था पैरावट में आग लग जाने की वजह से चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है वहीं पांडुका थाने में रिपोर्ट करने क्षेत्र के जनपद सदस्य युवराज साहू ग्राम पटेल बिशु राम साहू पीड़ित किसान हीरालाल साहू वा ग्राम के अन्य लोग पहुंचे थे।

वही पाण्डुका अंचल के गांव में हो रहे इस प्रकार की चोरी और आगजनी की घटना से तरह-तरह के सवाल पैदा होने लगे हैं।ऐसे वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बेखौफ घूम रहे है। अपराधीयो को शायद कानून के प्रति अब भय नहीं रहा तभी ऐसी घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। पर अंचल में बढ़ रहे है । अपराध का ग्राफ से आम जनता में सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *