?विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
गरियाबंद /अमलीपदर :- आज 15 अगस्त के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था जिसमें अनेक देशभक्त बलिदानों ने अपने प्राण को न्यौछावर किया और अपने देश को अंग्रेजों के गुलामी से मुक्त कर एक नया भारत का निर्माण किया था |
छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा के मीडिया प्रभारी विभाअश्वनी अवस्थी ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी और देश के उन बलिदानों की शहादत को याद करते हुए उन्हें सम्मान किया और कहां हाल ही में चल रहे कोरोना वायरस के कारण इस वर्ष हमें स्वतंत्रता दिवस को सादगी पूर्ण तरीके से मनाना होगा क्योंकि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कहीं भी सामूहिक रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाना खतरे से खाली नहीं होगा.और क्षेत्रवासियों से आग्रह किया की मुंह पर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम से कम संख्या में स्वतंत्रता दिवस को मनाया जाए| और जिस तरह बलिदानों ने हमारे देश को अंग्रेजों से मुक्त कराया था उसी तरह हमें भी कोरोना जैसे दुश्मन से हमारे देश को स्वतंत्र करने के लिए हमें शासन प्रशासन के नियमों का पालन करना होगा तभी हमारा देश कोरोना से स्वतंत्र होगा और हम आने वाले स्वतंत्रता दिवस को अच्छे तरीके से मना पाएंगे|
