जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नाम फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी के लिए रानीतराई थाना में सौंपा ज्ञापन

रानीतराई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल जी के नाम के साथ फेसबुक पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर एवं समस्त कांग्रेस परिवार द्वारा थाना प्रभारी, थाना रानीतराई को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी सामाजिक एवं राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
इस दौरान राजेश ठाकुर अध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर,अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू जनपद सदस्य,रश्मि भेदप्रकाश वर्मा जनपद सदस्य,देवकुमार निषाद उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,सोहन जोशी मंडल अध्यक्ष,सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच,संतोष पटेल,हितेश ठाकुर,भोज रघुवंशी,यादव सेन,सीताराम ठाकुर,नारद साहू,राजा ठाकुर उपसरपंच,केदार वर्मा,विष्णु वर्मा, टेकसिंह यादव,दुकालु ठाकुर,संतराम बारले,हेमलाल साहू,सुमित विश्वकर्मा,कृपाल बंजारे,मोजी चंद्राकर, तरुण ठाकुर,द्रोपती साहू,ब्लॉक के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *