2100 दीपों से जगमगाया जनपद पंचायत पाटन का परिसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने दीप प्रज्वलित कर दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

पाटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन का परिसर 2100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनपद पंचायत परिसर में 2100 दीप प्रज्वलित कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर देश की समृद्धि, विकास, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।

उन्होंने कहा कि 2100 दीपों की यह रोशनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र सेवा के उनके संकल्प को समर्पित है। उनके नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक विकास का लाभ पहुंच रहा है।

जनपद पंचायत परिसर में 2100 दीपों की मनमोहक रोशनी से पूरा परिसर आलोकित हो उठा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *