पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत सेजस पाहंदा परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष टीकाराम साहू, उदे वर्मा, सरपंच इसरावती ठाकुर, डॉ. कुलेश्वर निर्मलकर, गौरी साहू, प्राचार्य जे.पी. पाण्डेय, यूनुस खान, स्वाति सेन सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेजस पाहंदा में जलाया आशीर्वाद का दीप
