सेवा संकल्प अभियान के तहत पाण्डुका अंचल के सभी ग्राम पंचायत और शासकीय कार्यालयों ने जलाया गया आशीर्वाद का दिया,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,


राजिम/।।समीपस्थ ग्राम पंचायत सरकडा में शासन के आदेशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर तथा उनके द्वारा किए गए जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पंचायत प्रांगण में आकर्षक रंगोली के साथ आशीर्वाद का दिया जलाया गया ।। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरकार की सरपंच कीर्ति लता दीवान उपसरपंच महेश्वर साहू सभी पंच गण भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ मदन निषाद माधो निषाद ग्राम विकास समिति के सचिव खूबलाल निषाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दशरथ निषाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन दीदी एवं बिहान की दीदी नर्मदा निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिव चेतन सोनकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री लगातार 13 वर्षों से भी अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तत्पश्चात साढ़े ग्यारह वर्षों से भी अधिक समय तक भारत देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार कार्य करते हुए जन सेवा कर रहे हैं जिस कारण से उनके जन्म दिवस एवं जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ग्राम पंचायत सरकडा के समस्त शासकीय कार्यालय में तथा ग्राम के प्रत्येक घरों में दीपप्रज्वलित कर गौरवशाली रूप से ये उत्सव मना रहे है

इस अवसर पर डॉ मदन निषाद जी ने कहा कि मोदी जी एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व है उनके नेतृत्व में देश लगातार हर क्षेत्र में विकास कर रहा है पूरे विश्व में भारत देश का डंका बज रहा है मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है अंत में सरपंच कीर्तिलता दिवान ने

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया,इसी तरह पाण्डुका अंचल के सभी ग्राम पंचायत, जिसमें अतरमरा, कुरूद, कूटेंना,सांकरा,मुरमुरा, तौरेंगा, पोंड, कुगदा,पाण्डुका, राजनकटा घटकर्रा,बोडराबांधा,गाड़ाघाट,

सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों , सभी प्राथमिक ,माध्यमिक शाला हाई स्कूल ,आंगनबाड़ी भवन जैसे सभी कार्यालयों में आशीर्वाद के दिए जलाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *