भिलाई। प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के आई टी आई विभाग में आज 17 सितंबर 2026 को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर आई टी आई विभाग के फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन कार्यशाला में विश्वकर्मा जी कि मुर्ति स्थापना के साथ विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधन, सभी विभागों के प्राचार्य, समस्त आई टी आई प्रशिक्षण अधिकारियों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ साथ बहुत बड़ी संख्या प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा जी से संस्थान की प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई।
भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्प, तकनीक एवं निर्माण के देवता के रूप में पूजा जाता है। आई टी आई जैसे तकनीकी शिक्षा संस्थान में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विद्यार्थियों एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को कौशल, मेहनत, नवाचार और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान आई टी आई विभाग में उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
“कौशल, सृजन और कर्म के प्रति समर्पण—यही भगवान विश्वकर्मा जी के आदर्शों का संदेश है।”
