सोशल मीडिया टिप्पणी पर पूर्व सरपंच खेमलाल साहू ने रखा अपना पक्ष

पाटन। ग्राम पंचायत सेलूद के पूर्व सरपंच खेमलाल साहू ने सोशल मीडिया में प्रसारित एक खबर को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा किसी व्यक्ति अथवा समाज को आहत करने की नहीं थी। उनके द्वारा की गई टिप्पणी को उन्होंने राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा बताया और कहा कि यह भाजपा के पारिवारिक पर्सनल ग्रुप में की गई थी।

पूर्व सरपंच खेमलाल साहू ने कहा कि यदि उनकी टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है। उन्होंने विशेष रूप से सतनामी समाज से अपनी टिप्पणी को लेकर खेद व्यक्त किया है। मेरे द्वारा किसी व्यक्ति विशेष या समाज को आहत पहुंचाने का नहीं था फिर भी किसी की भावना को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं l

बताया जाता है कि सेलूद के सरपंच को लेकर एक व्हाट्सऐप ग्रुप में की गई टिप्पणी के बाद यह मामला सामने आया है। मामले को लेकर सेलूद के स्थानीय सतनामी समाज के अध्यक्ष ने भी मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर पूर्व सरपंच खेमलाल साहू की टिप्पणी की निंदा की थी। इसके बाद पूर्व सरपंच ने अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *