खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,
राजिम/ बीते 4 रोज पहले कोपरा एनीकेट कर बाढ़ के दौरान नदी के तेज बहाव में डूबे एक व्यक्ति का शव 4 दिन बाद मंगलवार को नदी के बीच टीला नुमा घास-झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। जो ग्राम तर्रा के सीमा के आसपास बताया जा रहा है।पानी का जलस्तर कम होने के बाद शव दिखाई दिया, जिसके बाद तर्रा ग्रामवासियों को इसकी जानकारी हुई।बताया जा रहा है कि शव नदी के बीचों-बीच झाड़ियों और मलबे के बीच फंसा हुआ है। मौके तक पहुंचने के लिए अभी भी करीब कमर तक पानी पार करना पड़ रहा है। तस्वीर में भी शव नदी के बीच फंसा हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है।ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ के दौरान व्यक्ति नदी में बह गया था और पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। अभी यह जांच का विषय है कि ये वही व्यक्ति है जो तेज रफ्तार पानी में बह गया था कि कोई और है।शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।ग्रामीण उत्तम साहू द्वारा घटना की जानकारी दी गई। शव में कीड़े पड़ गया है।घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाना प्रशासन को देकर शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।वही इस बारे में थाना प्रभारी पाण्डुका चिंता राम देशमुख ने बताया कि सूचना पर तुरंत टिम रवाना किया गया है।आगे संबंधित व्यक्ति की शिनाख्त और आगे के कार्यवाही के जांच कर रहे हैं।
