खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,✍️✍️
छुरा/जिले में मूसलाधार बारिश के बीच आज सुहब करीबन 8 बजे एक और बड़ा हादसा हो गया घटना छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैरा नवापारा नाला पार करते समय हुआ जिसमें दोनों युवक साइकिल समेत बह गया।दोनों युवक गाय चराने वाले यादव बंधु बताए जा रहे हैं। जो भैरा गांव किसी काम से गए थे और सायकल से नवापारा के लिए आ रहे थे।दोनों गांव के बीच पड़ने वाले नाला पार कर रहे थे जिसमें दिगेश्वर यादव 30 वर्षीय और पीतांबर यादव 23 वर्षी युवक बह गए और यह बड़ा हादसा हो गया पीतांबर किसी तरह बाहर निकला गया, जबकि दूसरा युवक दिगेश्वर तेज बहाव में बहने के बाद अब भी लापता है।

वही इस बारे में ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच ने बताया कि हम लोग अपने स्तर में खोजबीन जारी रखे हैं और घटना की जानकारी छुरा थाना को दे दी गई है।घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुईलापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है।24 घंटे के भीतर पानी में बहने की यह दूसरी घटना है, इससे पहले कोपरा एनीकट में एक व्यक्ति बह गया था

एसडीआरएफ ने करीब 14 किलोमीटर तक 6 से 8 घंटे तलाश की, लेकिन उसका अब तक सुराग नहीं मिलालगातार बारिश से जिले के नदी-नाले और एनीकट उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव के दौरान नदी-नाले पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।
