देमार में तीज पर्व पर सार्वजनिक करु भात का आयोजन

ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण युवाओं की पहल, तीज मनाने पहुंचने वाली माताओं-बहनों को भेंट किया जाएगा श्रृंगार सामग्री का उपहार


पाटन। ग्राम देमार में ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण युवाओं के संयुक्त तत्वावधान में तीज पर्व के अवसर पर सार्वजनिक करु भात का आयोजन रविवार, 13 सितंबर को किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
तीज पर्व मनाने के लिए मायके पहुंचने वाली सभी माताओं एवं बहनों के लिए आयोजकों द्वारा सार्वजनिक करु भात की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर तीज मनाने पहुंचने वाली सभी माताओं-बहनों को आयोजकों की ओर से उपहार स्वरूप श्रृंगार सामग्री भी भेंट की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य तीज पर्व की परंपरा एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जीवंत बनाए रखना तथा ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीण युवा जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *