दरबार मोख़ली मंडल में सेवा संकल्प अभियान का मंडल कार्यशाला एवं कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न


पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज सेवा संकल्प अभियान का मंडल कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक विश्राम गृह दरबार मोख़ली में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल तथा मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता दिलीप साहू ने सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन,संगठनात्मक गतिविधियों को शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन एवं चर्चा किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने भी कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक सुचारू से क्रियान्वयन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाया जा सकता है। मंडल प्रभारी दिव्या कलिहारी एवं मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने सभी कार्यकताओं से सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री डॉ.सुरेश साहू ने किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पोशुराम निर्मलकर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल,मंडल महामंत्री भागवत सिंहा,जनपद सदस्य रामसुमेर ठाकुर,मंडल उपाध्यक्ष आशीष बंछोर, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा,मंत्री मोहन सपहा,किसान मोर्चा अध्यक्ष पारखत साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सविता साहू, प्राधिकृत अध्यक्ष तेजेंद्र पिपरिया, अंगेश सिंहा,बलभद्र वर्मा, प्रेमलाल साहू,युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश साहू,सरपंच युगवेंद्र साहू, कार्यालय प्रभारी रामचंद्र वर्मा,सह प्रभारी रमेश बंछोर,सतीश नायक,महेंद्र यदु,बलवंत वर्मा,मनेंद्र वैष्णव, पूर्वेश शर्मा,राजेंद्र साहू,चित्रसेन साहू,मोहित साहू,सौरभ साहू,दानेश्वर साहू,नेहरू साहू,नीरज साहू,तीरथ रात्रे, भजनलाल,खिलावन साहू, रामू वर्मा,दौवाराम, भूखनलाल, नरोत्तम बंजारे,गोपेन्द्र नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *