घर के सामने खड़ी पत्रकार के कार में मध्य रात्रि आगजनी,,कार जल कर हुआ खाक ,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,✍️✍️✍️

पाण्डुका/राजिम/जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रात दिनांक 7 सितंबर को पत्रिका संवाददाता पाण्डुका हेमंत तिवारी के घर के सामने खड़ी उनके कार में आग लगा दी गई।जिससे कार जल कर राख हो गया। हालांकि की आग किन कारणों लगाया गया है वो अज्ञात है। पर इस तरह पूरे जिले में किसी पत्रकार को निशाना बना कर उसको आर्थिक क्षति पहुंचाने का पहला मामला है । जिससे एक बार फिर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को टारगेट किया जाने का मामला सामने आया है। हाला कि इस घटना में पाण्डुका थाना में मामला दर्ज किया गया है और पाण्डुका पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दे कि जतमई मंदिर मार्ग में स्थित ग्राम पंचायत तौरेंगा के मौली पारा में निवास रत हेमंत कुमार तिवारी पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं एवं विभिन्न प्रकार की घोटाले गड़बड़ियां जैसे ज्वलंत मुद्दे की खबरों को उठाते आ रहे हैं जिस वजह से कई लोगों में नाराजगी देखी जाती रही है तो वही अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपने निजी रंजिश या दुर्भावना बस ऐसी घटना को अंजाम देते हैं घटना बीती मध्य रात्रि की है। कार हमेशा की तरह घर के सामने लगे टीना शेड में खड़ी थी।और लगभग 12 बजे के आसपास गाड़ी के सेंसर से सायरन जैसी आवाज आने लगी उठकर देखा तो कार में आग धधक रही थी।


मामले की जानकारी तुरंत पांडुका थाना प्रभारी चिंताराम देशमुख को दी गई फिर उन्होंने तुरंत अपने प्रधान आरक्षक प्यारी लाल साहू और पुलिस जवान अलीम को भेजा। फिर पुलिस वा पड़ोसियों की मदद से जल रहा गाड़ी को बचाने में सफलता प्राप्त हुई। इसी दरमियान आग की स्थिति को देखते हुए गरियाबंद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी फोन कर दिया गया था।पर आग पर काबू पाने की सूचना देने पर मालगांव पहुंच चुके अग्नि शमन की गाड़ी को वापस भेजे गए

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

।घर में स्थित बोर मशीन की पानी और पड़ोसियों की विशेष मदद लेकर आग बुझाया गया पूरे अंचल सहित आसपास के क्षेत्र में यह पहली घटना है कि किसी के घर के सामने खड़े वाहन को आग के हवाले किया गया हो जबकि इस तरह घटना शहरों में सुनने को मिलता है।पर अब गांव में भी ऐसी घटना होने से लोग स्तब्ध है। और जतमई मार्ग में हुए इस घटना को लेकर अब लोग यह भी कहने लगे हैं। की अब जतमई मार्ग सुरक्षित नहीं रहा,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *