गजपल्ला वाटर फाल में डूबे17 वर्षीय युवक का शव हुआ बरामद,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,

राजिम /गरियाबंद जिले के पर्यटन स्थल में से एक गजपल्ला वॉटरफॉल में रविवार को नहाने के दौरान एक युवक की मौत हो गया था। जिसका शव बरामद कर लिया गया है।रायपुर निवासी 17 वर्षीय युवक का शव ,एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला ,मृतक आदित्य चौधरी रायपुर का निवासी,अपने 5 और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। बता दे बारिश के दिनों में पूरे प्रदेश भर से लोग यहां प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते है

और अपनी लापरवाही से जान गवा बैठते है।पहले भी इसी तरह एक युवती की डूबने से मौत हुई थी।और यह दूसरी घटना है।

हालांकि यहां जिला प्रशासन द्वारा पहले से चेतावनी या किसी तरह की सावधानी बरतने जैसे रोकधाम के लिय कोई चेतावनी सांकेतिक सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। न किसी प्रकार का कोई रोकथाम का इंतजाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *