- अरसनारा परिक्षेत्र की सामाजिक कार्यशाला एवं तीज मिलन समारोह की तैयारी बैठक में सामाजिक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा
पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा द्वारा रविवार को एक दिवसीय सामाजिक कार्यशाला एवं तीज मिलन समारोह की तैयारी बैठक साहू सदन पतोरा में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण कर्मा की आरती एवं पूजन के साथ हुई।
परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के अध्यक्ष किशन हिरवानी ने स्वागत भाषण देते हुए आगामी आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अंकेक्षक शशिभूषण साहू ने संघ के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित सामाजिकजनों ने करतल ध्वनि के साथ अनुमोदन किया।
सामाजिक कार्यशाला के दौरान प्रथम अध्याय का वाचन पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर साहू तथा द्वितीय अध्याय का वाचन मुख्य सलाहकार खेमलाल साहू ने किया। कार्यशाला में स्थानीय इकाई अध्यक्षों द्वारा सामाजिक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों को लेकर पूछे गए प्रश्नों का जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।

जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ऐसे समय में समाज को मजबूत बनाए रखने के लिए लोगों को जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज से दूर होते जा रहे परिवारों को जोड़ने के लिए ‘समाज परिवार की ओर’ अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसके माध्यम से समाज से दूर हो रहे लोगों को पुनः समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सामाजिक एकता एवं समाज के महत्व से अवगत कराया जा सकता है।
उन्होंने जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण तथा सामाजिक प्रोटोकॉल सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि प्रदेश साहू संघ द्वारा मृत्यु भोज एवं कलेवा प्रथा को समाप्त करने की दिशा में पहल की गई है। इसके लिए पूरे प्रदेश में एकरूपता लाने की आवश्यकता है।पाटन तहसील क्षेत्र में शांति भोज के दौरान केवल सादा भोजन ही कराया जाना चाहिए। कुछ स्थानीय इकाइयों में अभी भी कलेवा सहित भोजन कराए जाने की जानकारी सामने आ रही है। इसे रोकने के लिए स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों को पहल करते हुए समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी इकाइयों को एकरूपता के साथ निर्णय का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने आगामी तीज मिलन समारोह में अधिक से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय इकाई अध्यक्षों से विशेष आग्रह किया।
जिला महासचिव अश्वनी साहू ने अपने उद्बोधन में परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा द्वारा आयोजित सामाजिक कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक कार्यशालाएं समाज को दिशा देने और सामाजिक विषयों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करने के लिए आवश्यक हैं। कार्यशाला के माध्यम से समाज में व्याप्त समस्याओं, सामाजिक कुरीतियों तथा बदलती परिस्थितियों पर खुलकर चर्चा होती है और उनके समाधान के लिए बेहतर पहल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत एवं संगठित बनाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक अनिल बनपेला ने किया तथा आभार प्रदर्शन परिक्षेत्र उपाध्यक्ष संतोष साहू ने किया। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से यतीश साहू, तहसील उपाध्यक्ष विमला साहू,न्याय प्रकोष्ठ संयोजक कौशल बनपेला,कुलदीप साहू, संगठन सचिव अर्जुन साहू, सचिव गोपेश साहू, दामिनी साहू, ललिता साहू, खेमीन साहू, शालिक साहू, लालजी साहू, उषा साहू, रवि साहू, तनुजा साहू, अंजिता साहू, शैलेन्द्री साहू, जागेत्री साहू, बलदाऊ साहू, विनोद साहू, घनश्याम साहू, लक्ष्मी साहू, राकेश साहू, बसंत साहू, बलराम साहू, डॉ बुद्धेश्वर साहू, रेखराम साहू, हेमंत साहू, जयप्रकाश साहू, प्रेमलाल साहू, दानी साहू, जयंत साहू, राजकुमार साहू, नंदकुमार साहू, ओगिराम साहू, दुर्वासा साहू, डाकेंद्र साहू, महेंद्र साहू, बिहारी साहू, गिरीश साहू, हरिराम साहू, लेखराम साहू, नरसिंह साहू, शंकर साहू, माणिक साहू, शिवकुमार साहू एवं चोवाराम साहू,माणिक राम साहू, दिलेश्वरी साहू, पीतांबरी साहू, अंबी साहू, कल्याणी साहू, पूरण साहू,रूपेंद्र साहू,सुकेश्वर साहू, प्रेमलता साहू, राजू साहू,धनंजय साहू, सहित बड़ी संख्या में अरसनारा परिक्षेत्र के सामाजिकजन उपस्थित रहे।
