ट्रिपल इंजन सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर…आम जनता की जेब ढीली

पाटन।केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के शासन में आम जनता परेशान एवं त्रस्त है।अर्थ व्यवस्था बुरी तरह से धराशाही हो गई है।चीनी हुई कड़वी, भाजपा की लचर आर्थिक नीतियों ने आम आदमी की मिठास छीन ली है।
त्योहारों के समय में लगातार बढ़ती महँगाई को लेकर दुर्ग जिप के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने केंद्र एवं राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहे चीनी के दामों को उन्होंने ई 20 पेट्रोल से जोड़ते हुए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी विकलांग आर्थिक नीति का नमूना पेश किया है। महज 20 दिनों में चीनी 20 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। पिछले एक साल में चीनी के खुदरा मूल्य में करीब 53% की वृद्धि हो गई है। ई20 को अनिवार्य करने के फैसले से भी लोगों का खर्च बढ़ रहा है। वाहनों की माइलेज कम होने के कारण लोगों को अपनी दूरी तय करने के लिए ज्यादा पेट्रोल भरवाना पड़ रहा है। इससे उनका मासिक बजट बढ़ गया है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा को कोसते हुए कहा आम जनता महंगाई से हलाकान एवं परेशान है,उन्होंने डीजल,पेट्रोल,शक्कर,प्याज,खाद्य तेल की मंहगाई का मार झेलने के साथ किसान,मजदूर,छात्र,महिला सहित सभी वर्गों को सड़क पर लड़ाई लडऩे को मजबूर है।
जनपद सदस्य रश्मि भेदप्रकाश वर्मा ने महिलाओं को महतारी वंदन के माध्यम से 2 हजार देकर बिजली बिल,राशन की मंहगाई से दोगुना वसूली भाजपा की रीति नीति है।
जनपद सदस्य दिनेश साहू ने किसानी कार्य को भाजपा सरकार ने दोहरी बोझ तले दबा रखा है।किसानों की ऊपज कम हो इस नीति से कार्य हो रहा है।अच्छी बारिश के बाद भी समय पर अच्छी किस्म की खाद नहीं मिल पाना,गौठान की व्यवस्था पूरी चौपट होने से मवेशी दर दर भटक रहे है,साथ किसानों की फसलों को भारी नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *