शोकाकुल परिवार को सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने 5 हजार नगद व एक कट्ठा चावल की दी सहयोग


पाटन। ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने ग्रामीण शंकर लाल निर्मल के निधन पर उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ₹5,000 नगद एवं एक कट्ठा चावल सहयोग स्वरूप प्रदान किया।
सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने कहा कि संकट और दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपसरपंच सोहन साहू, श्रीमती कांति बाई, लक्ष्मी नारायण, रोशन निर्मल, राधिका, भाना बाई, रेनू वर्मा, सरिता साहू, हीरालाल, ईश्वर, कुलेश्वर, भुवनेश्वर, भोलेश्वर, गगन, एटलस, खेमेन्द्र, अंकित, थानेश्वर सहित परिवारजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *