रायपुर,सावन महीने के अंतिम रविवार पर बोल बम के गगन भेदी नारे, धर्माचार्यो की शंख ध्वनि और डीजे की धुन में थिरकते सर्व ब्राह्मण समाज ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली. कांवरियों का जत्था प्रातः 10:00 बजे से ही भगवा या पीला पोशाक में बूढ़ेश्वर मंदिर में पहुंचकर शिवजी की पूजा अर्चना के साथ कुएं से जल लेकर कतारबद्ध हो रहे थे.11 पंडितों और धर्मध्वज लिए भक्तों ने समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अगुवाई में बोल बम के नारों के साथ आगे बढ़े.इस यात्रा में शिव नंदी का किरदार निभा रहे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे. यात्रा में ब्राह्मण समाज,बेटी बचाओ मंच, तथा जय मां रणचंडी महिला समिति के सदस्य काफी संख्या में महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव में जल अर्पण के लिए चल रहे थे. समाज के अध्यक्ष ललित मिश्रा ने बताया की यात्रा के साथ सफेद घोड़े पे भगवाधारी पंडित सवार थे. गिरीश दुबे तथा ऋषि कुमार व्यवस्था संभाले हुए थे.रामकृष्ण बाजपेई,आशीष पाठक तथा नीतीश शुक्ला ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लगे थे.अश्वनी नगर, सुंदर नगर चौक तथा रायपुरा चौक में कांवरियों का कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया. महादेव घाट हटकेश्वर महादेव में जलाभिषेक व भोजन प्रसादी के साथ कांवड़ यात्रा समाप्त हुई.
इस यात्रा में समाज के रत्ना शर्मा,हेमंत शर्मा, आशीष पाठक, रामकृष्ण बाजपेई, बरखा बाजपेई, प्रफुल्ल दुबे, गिरीश दुबे,नीतीश शुक्ला, शारदा मिश्रा, पुष्पा तिवारी,वैजयंती चतुर्वेदी, संजना तिवारी, बेटी बचाओ मंच से गीता विश्वकर्मा, महेश्वरी यादव, प्रगति रहंगडाले,इमला ठाकरे,प्रमिला कोपुलवार केजई साहू. जय मां रणचंडी महिला समिति से ऋषि कुमार, लता छूरा,पूनम कुमार,बजरंग ठाकुर,यतीश सोनी सहित श्रद्धालु जन काफी संख्या में उपस्थित थे.
