सहकारी समितियों का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया दौरा, धान भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा; खाद की कमी को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कोरोना काल में भी भूपेश बघेल की सरकार में किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी : राकेश ठाकुर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में धान उपार्जन एवं संग्रहण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति, किसानों के हितों तथा धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आज अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के सेवा सहकारी समितियों सोमनी, नन्दौरी, मुरमुंदा एवं नारधा का दौरा कर धान संग्रहण एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संबंधित समितियों में संग्रहित धान की स्थिति का जायजा लिया तथा धान के सुरक्षित रख-रखाव, परिवहन एवं उठाव की वर्तमान स्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समिति के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संग्रहण केंद्रों में कुल भंडारित धान, धान के उठाव एवं परिवहन की स्थिति तथा वर्तमान में रखे धान की स्थिति की जानकारी ली गई।
उन्होंने विशेष रूप से यह भी जानकारी ली कि बारिश एवं नमी के कारण कहीं धान के खराब होने अथवा रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान संग्रहण केंद्रों की वास्तविक स्थिति की फोटो एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके।


किसानों से की चर्चा, खाद की उपलब्धता को लेकर सामने आई समस्या
दौरे के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किसानों से भी सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि वर्तमान में धान की खेती के लिए सबसे आवश्यक डीएपी खाद की सोसायटियों में पर्याप्त उपलब्धता नहीं है, किसानों को सरकार खाद तो उपलब्ध नही करा पा रहा है लेकिन खाद की कालाबाजारी जोरों पर है जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों की इस समस्या पर राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय और कृषि व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर किसानों को खेती के महत्वपूर्ण समय में आवश्यक खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देते हुए सोसायटियों में तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराना चाहिए।


कोरोना काल में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी : राकेश ठाकुर
राकेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस सरकार ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी और किसानों को खाद की समस्या नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि उस समय पूरे देश में कठिन परिस्थितियां थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने लगातार काम किया।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान खाद के लिए सोसायटियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। यह स्थिति सरकार के किसान हितैषी होने के दावों पर सवाल खड़े करती है। किसानों को समय पर खाद, बीज और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
राकेश ठाकुर ने कहा कि किसानों की मेहनत से उपार्जित धान का सुरक्षित भंडारण एवं समय पर उठाव सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। संग्रहण केंद्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही के कारण धान को नुकसान नहीं होना चाहिए। उन्होंने समिति प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से बारिश और नमी से धान को सुरक्षित रखने तथा समय पर उठाव एवं परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर लगातार जमीनी स्तर पर निगरानी रख रही है। धान उपार्जन, संग्रहण अथवा खाद की उपलब्धता में यदि कहीं भी लापरवाही या अव्यवस्था सामने आती है तो उसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में लाया जाएगा तथा किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक विरोध करना नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत की उपज सुरक्षित रहे, उन्हें समय पर खाद मिले और खेती-किसानी में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर निगरानी रखना है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य धान संग्रहण केंद्रों एवं सेवा सहकारी समितियों का भी निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
इस दौरान प्रमोद राजपूत, हीरा वर्मा, प्रकाश ठाकुर, उमेश साहू, श्रीकांत वर्मा, कमलेश साहू, आकाश कुर्रे, अभिषेक जांगड़े, जगदीश मारकंडे, पंकज सिकट, धरम बर्रे, सुमित नारंग, सुमन साहू, गज्जू साहू, सुनीता चन्नेवार, रामप्यारी वर्मा, रानी बंछोर, मोहन साहू, पप्पू गोपेन्द्र चंद्राकर, टेनेंद्र ठाकरे, सुयश शखरे, बबुआ, ओंकार निर्मलकर, इस्माईल आजाद, लेख राम साहू, चन्द्र शेखर शर्मा, योगेश टिकरिहा, भोज पाटिल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *