पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पाटन में भव्य आयोजन, राजीव भवन का होगा उद्घाटन


पाटन। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदरणीय भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस के अवसर पर 23 अगस्त 2026, रविवार को पाटन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त कांग्रेसजन, पाटन विधानसभा के तत्वावधान में किया जा रहा है।
इस अवसर पर राजीव भवन का भव्य उद्घाटन भी किया जाएगा। वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकालकर भूपेश बघेल जी का भव्य स्वागत किया जाएगा।
जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संगीत संस्कृति को समर्पित ‘सुरमयी प्रस्तुति’ का आयोजन भी होगा, जिसमें प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से रामलीला मैदान, अखरा, पाटन में आयोजित होगा। आयोजन में संगीत, सुर और सम्मान के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजकों ने कांग्रेसजनों सहित क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *