पाटन -15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तहसील कार्यालय पाटन परिसर में देशभक्ति एवं गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उत्तम ध्रुव द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी गई।ध्वजारोहण के उपरांत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उत्तम ध्रुव ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में तहसीलदार पवन सिंह ठाकुर सहित राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।समारोह में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सत्यनिष्ठा एवं पूर्ण लगन से सेवा देने का संकल्प लिया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
