शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में विश्व आदिवासी दिवसका आयोजन

शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के लिए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर ने आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रो. निवेदिता मुखर्जी ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों एवं जीवनशैली पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को आदिवासी संस्कृति की विशेषताओं से परिचित कराते हुए उसके संरक्षण एवं सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।प्रो. नूतन कुमार देवांगन कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति हमारी देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। इसे संरक्षित करना और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता एवं आदिवासी वेशभूषा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्रस्तुत करने के साथ ही आकर्षक आदिवासी वेशभूषा के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की विविधता एवं विशेषताओं को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. वेद प्रकाश सिंह एवं आभार प्रदर्शन डॉ. लिनेंद्र कुमार वर्मा ने किया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य , समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *