मानस संगोष्ठी में शामिल हुए सरपंच रूपेंद्र ‘राजू’ साहू, बोले—मानस के आदर्शों से मिलती है जीवन जीने की प्रेरणा


पाटन। शक्ति केंद्र झीट-महुदा के ग्राम झीट में आयोजित मानस संगोष्ठी में ग्राम पंचायत के सरपंच रूपेंद्र ‘राजू’ साहू बतौर अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रीरामचरितमानस के आदर्शों और उनके सामाजिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
सरपंच रूपेंद्र ‘राजू’ साहू ने कहा कि मानस संगोष्ठी ज्ञान, भक्ति और श्रीरामचरितमानस के आदर्शों पर चर्चा का एक पवित्र मंच है। यहां गोस्वामी तुलसीदास जी के विचारों, मर्यादा, प्रेम और मानव जीवन के कल्याणकारी संदेशों को साझा करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस हमें सत्य, मर्यादा, सेवा, प्रेम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसी संगोष्ठियों के माध्यम से समाज में अच्छे संस्कार, आपसी भाईचारा और शांति का संदेश पहुंचता है।
उन्होंने मानस संगोष्ठी के आयोजन के लिए आयोजक समिति को बहुत-बहुत साधुवाद एवं सादर धन्यवाद दिया और कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *