मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर पाटन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित


पाटन। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद एवं महान समाज सुधारक मिनी माता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मिनी माता चौक, पाटन में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने मिनी माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया तथा उनके सामाजिक योगदान एवं समाज सुधार के कार्यों को स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि मिनी माता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मिनी माता जी के बताए मार्ग पर चलने एवं उनके सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *