रायपुर,,,विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवम महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों के सेवानिवृत कर्मचारियों को आज 10 अगस्त को दस दिन हो गये जुलाई माह का पेंशन पेंशनरों को अभी तक नहीं मिला है पिछले माह भी 13 दिन विलम्ब से पेंशन मिला था पेंशनरों में घोर निराशा और आक्रोश ब्याप्त है l
01 मई से 10 जून तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री जी,उच्च शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव आदि से समय पर विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को हर माह पेंशन समय पर मिले इसके लिए 5-6 मई 2026 को पत्र देकर निवेदन किया जा चुका है l माननीय मुख्य मंत्री जी के निर्देश पर प्रदेश भर में नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के लिए जगह जगह शिविर लगा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये थे हमारी भी पेंशन / DA एरियर्स का भुगतान हर माह स्थायी रूप से बजट एलॉटमेंट कर पेंशन भुगतान किया जाए l
इस सुशासन तिहार के दो माह बीतने के बाद भी हमारी पेंशन की समस्या का समाधान नहीं निकलने पर हमारे प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के समस्या निदान हेतु जारी टोल फ्री नम्बर 1076 पर आज 10 अगस्त 2026 को पेंशन नहीं मिलने कीअपनी शिकायत दर्ज कराई गई है l जिसका शिकायत नम्बर CC260800143257 को उच्च अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के लिए आज ही प्रेषित कर दिया है l विदित हो कि प्रत्येक माह पेंशन के लिए आबन्टित बजट राशि बैंकों को कम मिलने से बैंक शासन को पत्र लिख कर और अतिरिक्त राशि की मांग करता है उक्त अतिरिक्त राशि प्राप्त होने के बाद ही पेंशन भुगतान किया जाता है इस कारण से ही विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को पेंशन विलम्ब से मिलता है l साथ ही मिश्र ने शासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की वि, वि, के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों को उसी माह वेतन देने का प्रावधान है उसी नियम के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों / सेवानिवृत शासकीय पेंशनरों की भांति शासन द्वारा उसी माह पेंशन देने का एक आदेश विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को पेंशन देने का स्थायी आदेश जारी किया जाये l
