मां का दूध पहला टीका’: जामगांव- एम परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह  महिला एवं बाल विकास विभाग

  पाटन,,जामगांव-एम के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।  जामगांव एम परियोजना अधिकारी यमुनेश पाण्डेय ने बताया कि    इस वर्ष यह अभियान “मां का दूध पहला टीका” के मुख्य संदेश के साथ संचालित किया गया।अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्तनपान कराने वाली माताओं, विशेष रूप से 0 से 6 माह के शिशुओं की माताओं और गर्भवती महिलाओं को सतत स्तनपान के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। विश्व स्तन पान सप्ताह के अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष  स्तनपान माताओं को समझाया गया कि 0 से 6 माह तक के शिशुओं को केवल और केवल स्तनपान ही कराना चाहिए, जो उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में स्तनपान के सही तरीकों की जानकारी दी गई और इससे शिशु व माता दोनों को होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।माताओं का पोषण: स्तनपान कराने वाली माताओं को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। इसके साथ ही स्तनपान के दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों से भी अवगत कराया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने छोटे बच्चों की विशेष साफ-सफाई रखने तथा बदलते मौसम में होने वाली विभिन्न बीमारियों से शिशुओं को सुरक्षित रखने के उपाय साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *