ग्राम पंचायत गोना के सरपंच सुनील मरकाम का अनोखा पहल,15 अगस्त से सभी बच्चों के घरो में जाकर वितरण करेंगे पुस्तक काफी पेन


? रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
मैनपुर। सरपंच सुनील मरकाम ने कहा बच्चों को आनलाईन पढाई के लिए ग्राम पंचायत के द्वारा पुरा मदद् किया जाऐगा।कोरोना संक्रमण के चलते सभी स्कूल 13 मार्च से बंद है, जिससे बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है, ग्राम पंचायत क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक ऑनलाईन क्लास के रहे हैं ,और ग्रामीण भी शिक्षकों के मदद् कर रहे है ।तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 35 किलोमीटर दुर बीहड जंगल राजापडाव गौरगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोना के सरपंच सुनील मरकाम ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी स्कूली बच्चो लगभग 250 बच्चो को राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को सभी बच्चो के घर घर जाकर, कापी पेन वितरित करने का निर्णय लिया है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है।
ग्राम पंचायत गोना के सरपंच सुनील मरकाम ने बताया बच्चों की पढ़ाई तो ऑनलाइन व समुदाय के सहयोग से,कर रहे हैं लेकिन उनके लिखाई कौशल के विकास के लिए अभ्यास पुस्तिका, लेखनी आवश्यक है इसलिए सभी बच्चो को घर घर जाकर कापी पेन वितरण करने का निर्णय लिया है। ग्राम पंचायत गोना के सरपंच ने बताया बच्चों को आनलाईन पढाई के लिए ग्राम पंचायत द्वारा पुरा मदद् व सहयोग किया जाऐगा और शिक्षा आज के परिवेश में काफी जरूरी है।
इसलिए हमें सबसे ज्यादा ध्यान शिक्षा पर देना है वही दुसरी ओर ,सरपंच सुनील मरकाम के इस कार्य कि प्रसंशा सूरज पात्र, आसीफ मेमन, राम रतन नेताम, श्रवण दीवान, धनसिंह नेगी, लक्ष्मी नानेश, लक्ष्मीनारायण साहू की है, संकुल शोभा के समन्वयक रसीद खान ने सरपंच सुनील मरकाम की इस अनोखी पहल की बहुत बहुत प्रसंशा की और सरपंच के इस कार्य के लिए उनको धन्यवाद दिया है। ग्राम पंचायत गोना के आश्रित ग्राम केरापारा, शुक्लाभाठा ,ढोलसरई रक्शापथराम में बच्चों को पढाई के लिए सरपंच द्वारा पुरा सहयोग देने की बात कही गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *