? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद जिला ब्यूरो
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के अभिनव पहल गौधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी नवनिर्मित गोठान समिति अडगड़ी मे आज से प्रारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम पंचायत अडगड़ी के आश्रित ग्रामों में मुनादी कर रहे ग्राम कोटवार उमेश कुमार नागेश ने बताया कि किसान अपने अपने मवेशियों को सुरक्षित रूप से घरों में रखें। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गौधन न्याय योजना के अंतर्गत गोठान समितियों के द्वारा गोबर खरीदी प्रारंभ किया गया है। जिससे किसानों के आय में वृद्धि होगी। और मवेशियों का भी सही रूप से देखभाल हो सकेगा। प्रति किलो 2₹ दर से गोबर की खरीदी किया जाएगा। जिसके लिए ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड,बैंक पासबुक की कापी गौठान समिति के सचिव के पास जमा करने की बात कही गई।
