कांवर यात्रा की तैयारियों को लेकर 21 जुलाई को बैठक

पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा आयोजित होने वाली वार्षिक कांवर यात्रा महोत्सव की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर 21 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 3 बजे रेस्ट हाउस पाटन में समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में होगी। समिति ने सभी शिवभक्तों, कांवर यात्रियों एवं सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर कांवर यात्रा को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *