दक्षिण पाटन में बिजली कटौती से आम जनता परेशान

रानीतराई।दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्रामों में बिजली कटौती से आम जनता,किसान,विद्यार्थी,व्यापारी सभी त्रस्त एवं परेशान हैं।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने ट्रिपल इंजन सरकार को कोसते हुए बतलाया कि यह सरकार किसान,मजदूर,आदिवासी,महिलाएं,युवा,विद्यार्थियों की विरोधी है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में किसानों को 24 घंटे बिजली मिल रही थी।लेकिन आज सरप्लस बिजली उत्पादित करने वाला राज्य छत्तीसगढ़ को अडानी अंबानी के हवाले कर रहे हैं।
जनपद सदस्य अजय साहू ने बटरेल,बेल्हारी एवं जमगांव आर क्षेत्र में हो रही कटौती से किसान एवं आम जनता को त्रस्त करने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है,जो अनुचित है।
जनपद सदस्य रश्मि भेदप्रकाश वर्मा ने बिजली की दरों में भारी वृद्धि और बिजली को हाफ देने काम भाजपा सरकार की नीति और रीति में समाहित है। रानीतराई फीडर से सप्लाई होने वाले ग्राम असोगा, रानीतराई,केसरा, बोरेदा, कौही, चूलगहन,निपानी सहित सभी ग्रामों में लगातार बिजली कटौती एक खिलौना बन चुकी है।
जनपद सदस्य दिनेश साहू ने खम्हरिया फीडर से डंग़निया, भंसूली,तेलीगुंडरा,जरवाय में बिजली कटौती के लिए विभाग को भगवान से ऊपर देखा जाने लगा है। यहां कभी भी दिन लगे ना रात किसी भी समय बिजली कटौती बदस्तूर जारी है।किसान,विद्यार्थी और आम जनता हतोत्साहित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *