ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई: 1.023 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, ₹52,900 की जप्ती


पाटन। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना अमलेश्वर एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा बिक्री के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से 1.023 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री से प्राप्त ₹2,900 नगद सहित कुल ₹52,900 मूल्य की सामग्री जप्त की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कापसी निवासी संगीता सोनवानी (45 वर्ष) अपने घर में गांजा की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर अवैध रूप से बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मकान की घेराबंदी कर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक थैले में रखा 1.023 किलोग्राम हरी पत्तेदार एवं बीजयुक्त गांजा, बिक्री के लिए तैयार 10 पैकेट तथा ₹2,900 नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपिया अपने घर से ही गांजा की छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर बेचती थी और इससे आर्थिक लाभ कमा रही थी।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसे अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *