“नेहरू घाट में नहाने गया युवक महानदी में डूबा, 14 घंटे बाद शव पानी से बाहर दिखा “

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,

राजिम। नेहरू घाट में नहाने के दौरान महानदी में लापता हुए युवक का शव आज सुबह बरामद हुआ है। शव मिलने से परिवार वा इलाके में शोक की लहर है।घटना कल शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है। मृतक की पहचान प्रदीप कश्यप उम्र 34 वर्ष, निवासी इंदिरा मार्केट गोबरा नवापारा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रदीप अपनी पत्नी के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान कुछ बच्चे गहरे पानी में चले गए। बच्चों को बचाने के लिए प्रदीप नदी में कूदा, लेकिन तेज बहाव में वह खुद डूब गया।कल स्थानीय लोगों और SDRF की टीम ने करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था।

आज सुबह करीब 5 बजे नदी में शव पानी से बाहर आने के बाद स्थानीय लोगों ने ही शव को बाहर निकाला। सूचना पर नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोबरा नवापारा मर्चुरी गृह भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *