रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज साहू की अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक शशिकांत साहू द्वारा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार गोपेश साहू (पतोरा) को दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ का संभाग महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, युवा साथियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गोपेश साहू लंबे समय से समाज सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं को जोड़ने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। समाजजनों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में दुर्ग संभाग में युवा प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
नियुक्ति पत्र में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।
गोपेश साहू को दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ का संभाग महामंत्री नियुक्त किए जाने पर तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजका दिव्या कलिहारी,पूर्व तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, खेमलाल साहू,धनराज साहू,किशोर साहू,मोहन साहू,सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू,रामनारायण साहू,किशन हिरवानी, पारखत साहू,गायत्री साहू,हरिशंकर साहू,विमल साहू, सुश्री जयंती साहू,देवनारायण साहू,कौशल बनपेला,उमेश साहू,अर्जुन साहू,रिंकी साहू,ललिता साहू,तनुजा साहू, खेमीन साहू,लालजी साहू,शशिभूषण साहू,रवि साहू,राजू साहू,ओमप्रकाश साहू,शुकदेव साहू,हेमलता साहू,मधुकांता साहू,कामता साहू,भानुप्रिया साहू,त्रिवेणी साहू,अंगेश्वर साहू,कुलेश्वर साहू,ढाल सिंह साहू,रामाधार साहू,टीका राम साहू,जागेश्वर साहू,उषा साहू,श्यामलाल साहू,कैलाश साहू,मूलचंद साहू,आशीष साहू,रेखराम साहू, सहित समाज के लोगों ने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
