पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं विशाल पाटन से टोलाघाट कांवर यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 11 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
बैठक दोपहर 3:00 बजे रेस्ट हाउस, पाटन में आयोजित होगी। बैठक में समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में कांवर यात्रा के सफल आयोजन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
समिति ने पाटन क्षेत्र के सभी शिवभक्तों, कांवर यात्रियों, स्वयंसेवकों एवं समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही सभी से यात्रा को भव्य, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है।
