दहेज की मांग, मारपीट, जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए



दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज की मांग, गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 149/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 296, 119(1), 115(2), 351(3), 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर शांतिनगर, दशहरा मैदान के पास निवासी सुषमा पाण्डेय (50 वर्ष) एवं अस्वनी पाण्डेय (23 वर्ष) को 9 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना का कारण दहेज की मांग को लेकर उत्पन्न पारिवारिक विवाद एवं प्रताड़ना है।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा अथवा महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल 112 पर दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *