सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ

  • उपस्थित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया

पाटन। क्षेत्र के सेजस विद्यालय ग्राम घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव, नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण समारोह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधा रोपण किया गया, मंच संचालन संकुल समन्वयक शिक्षक खिलेश वर्मा द्वारा करते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया, विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुत की गई, तत्पश्चात उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया।


इसके बाद सभी अतिथियों द्वारा कक्षा 1, कक्षा 6 और कक्षा 9 के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया। कक्षा 9 के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बी पी एल वर्ग के छात्राओं को निशुल्क सरस्वती योजना अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य के के पहरी, थानेश्वर साहू एसएमडीसी अध्यक्ष, शैलेन्द्री साहू सरपंच द्वारा दिया गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे थी, अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने की, विशिष्ट अतिथि नीलम राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, प्रणव शर्मा सभापति जनपद पंचायत पाटन, राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि पाटन विधानसभा रहे, सभी आगंतुक अतिथियों ने अपने-अपने उद्बोधन में बच्चों को आशीर्वाद देते हुए, शासन की योजनाओं की जानकारी दे कर शाला प्रवेश उत्सव का महत्व बताया व निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना से साइकिल प्राप्त करके इसका उचित उपयोग करते हुए सड़क में सही ओर चलते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
प्रशांत शर्मा अध्यक्ष पालक समिति सेजेस विद्यालय ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सम्मुख विद्यालय की समस्याओं को रखा और विद्यालय के लिए प्रवेश द्वार, बाउंड्री वॉल, सीसी कैमरा, खेल सामग्री, मेट, डोम सेड निर्माण और अंग्रेजी माध्यम में वाणिज्य विषय प्रारंभ करने की मांग रखी, सभापति प्रणव शर्मा ने पचास हजार लागत की खेल सामग्री एवं मीट यथा शीघ्र देने की घोषणा की जिसके बाद सभी अतिथियों द्वारा पौधा रोपण किया गया, विद्यालय प्रबन्धन एवं विकास समिति की ओर से प्रशांत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तम बंजारे, भूषण सेन, दुर्वासा साहू, पूनम प्रशांत शर्मा, रवि साहू, लोकेश्वर शाहू, अशोक वर्मा, विद्यासागर निषाद, यमन मढरिया, चितरंजन साहू, शिक्षक जीवन लाल वर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *