जामगांव परियोजना कार्यालय में हुआ वृहत पौधारोपण कार्यक्रम

पाटन। एकीकृत बाल विकास परियोजना जामगांव (एम) कार्यालय में 6 जुलाई 2026 को वृहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

। कार्यक्रम के तहत सुपोषण वृक्ष अभियान को बढ़ावा देते हुए कटहल, अमरूद एवं आंवला जैसे फलदार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश चंद्राकर, मंडी बोर्ड सदस्य श्री अजीत ठाकुर, ग्राम पंचायत जामगांव (एम) की सरपंच श्रीमती तुलसी सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

पौधारोपण कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमती यमुनेश पाण्डेय, पर्यवेक्षक श्रीमती माधुरी वर्मा, श्रीमती स्वीटी सोनवानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और पोषण सुरक्षा के लिए फलदार वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *