स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

कांकेर । स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाएगा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर के प्रांगण में आयेजित समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर सलामी ली जाएगी, तत्पश्चात मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा, उसके बाद कोरोना वारियर्स, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियो एवं स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने के लिए किये गये अंतिम रिहर्सल में कलेक्टर के.एल. चौहान, पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा, परेड भी नहीं होगी और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *