अमलीपदर थाना प्रभारी ने कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर दुकानदारों को दी महत्त्वपूर्ण जानकारी


?

रिपोर्ट- विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद । अमलीपदर थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर दुकानदारों को महत्त्वपूर्ण जानकारी दी है. कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूक लाने के लिए आज इसी कड़ी में आज अमलीपदर थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने अपने थाना स्टॉप द्वारा अमलीपदर एवं आसपास क्षेत्र के दुकानदारों को इस वायरस से सुरक्षा एवं बचाव को लेकर जागरूक किया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने कोरोना वायरस से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। दुकानदार खुद मास्क का उपयोग करे एवं ग्राहकों को भी मास्क लगाने के लिये प्रेरित करने की बात कही साथ ही बताया गया कि इस वायरस को लेकर अनावश्यक रूप से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। हमें जागरूक रहने की आवश्यकता है। इससे बचाव एवं सुरक्षा को लेकर हमें सतर्क एवं सजग रहना है और छोटी-छोटी बातों का विशेष रुप से ध्यान रखना है।

सत्येंद्र श्याम ने आगे कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए। बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। इस वायरस के लक्षण सामान्य फ्लू के लक्षण से मिलते-जुलते हैं, इसलिए खांसी-बुखार से पीड़ित व्यक्ति से एक-दो मीटर की दूरी बनाए रखना चाहिए। खांसी, बुखार से पीड़ित व्यक्ति को मास्क लगाना चाहिए। सभी लोगों को दिन में 6 से 10 बार साबुन से या हैंड वॉश लिक्विड से अच्छी तरह से हाथ धोना चाहिए। मास्क की आवश्यकता पड़ने पर कपड़े का भी 3 लेयर में तैयार किया गया मास्क लगाया जा सकता है।इस जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम एएसआई संतराम साहू रिजवान कुरैशी अविनाश भोसले मनीष सिन्हा बल्लू पटेल आशीष राव वाघे सम्मत खान उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *