नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ने के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन, राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन


दुर्ग। रायपुर जिले के धरसीवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम नकटी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर 85 गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के मकान तोड़े जाने की घटना के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा के तत्वावधान में मुरमुंदा चौक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया। इसके पश्चात राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भूपेंद्र नेताम नायब तहसीलदार को सौंपकर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने एवं तत्काल पुनर्वास की मांग की गई।


पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमा-झटकी भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गरीब परिवारों के साथ हुए व्यवहार को अमानवीय बताया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों का आशियाना उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिस भूमि को आज अतिक्रमण बताकर खाली कराया जा रहा है, उसी स्थान पर वर्षों से रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन, सड़क, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ किस आधार पर दिया गया था? यदि वह भूमि वास्तव में शासकीय अतिक्रमण थी, तो सरकार और प्रशासन इतने वर्षों तक मौन क्यों रहे?
श्री ठाकुर ने यह भी प्रश्न उठाया कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कार्रवाई से एक दिन पहले ग्रामीणों को आश्वासन दिए जाने के बावजूद अगले ही दिन तड़के लगभग 3 बजे हजारों की संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अमला पहुंचकर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई क्यों शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार की कथनी और करनी के बीच के अंतर को उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में 85 परिवारों को बेघर कर देना अत्यंत अमानवीय और संवेदनहीन कदम है। छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं तथा उनका वर्षों का आशियाना मलबे में तब्दील हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजा तथा मानवीय सहायता की तत्काल घोषणा करनी चाहिए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र न्याय नहीं मिला और उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में जनआंदोलन को और तेज करेगी। श्री ठाकुर ने कहा कि गरीबों पर अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।
जिसमें उपस्थित हीरा वर्मा जी जिला उपाध्यक्ष,उमेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष अहिवारा,पंकज कुमार सिकट उपाध्यक्ष कांग्रेस आईटी सेल अहिवारा, उषा सोने जी जिला पंचायत सदस्य दुर्ग आकाश कुर्रे जी पूर्व जिला सभापति दुर्ग, प्रकाश सिंह ठाकुर ,कमलेश साहू जी ब्लॉक अध्यक्ष जामुल,संतोष बाफना जी अध्यक्ष अहिवारा नगर,योगेश टिकरिया उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा विजय चौबे जी,सोनू सोनवानी ,धरम बर्रे ब्लॉक महामंत्री,रोहित यादव, महामंत्री ,जगदीश मार्कण्डेय,सुमन साहू मंडल अध्यक्ष,राजा साहू बोरसी,अशोक आडील उपाध्यक्ष,हेमंत साहू युवा कांग्रेस ,उमेश बंजारे,सुमित दिवाकर लहंगा, अभिषेक जांगड़े,ओमप्रकाश मधुकर, विष्णु मधुकर, भूपेंद्र साहू,दिनेश्वर चंदेल,शुभम बंजारे,बिट्टू बंजारे,दीपक मानिकपुरी,संतोष निर्मलकर,भोज पाटले,जसवंत गायकवाड़,चेतन साहू ,चेतन श्रीवास,नीलिमा साहू,सुमित, एवं समस्त कांग्रेस गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *