भाजपा दरबार मोखली मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण


पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग एवं पार्टी की विचारधारा से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, DLP पाटन विधानसभा प्रभारी श्रीमति हर्षा चंद्राकर,राजू निषाद एवं जूही चंद्राकर ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण महाभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण का लाभ लेकर पार्टी के विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने एवं डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग कर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।


संचालन मंडल महामंत्री डॉ.सुरेश साहू ने एवं कार्यक्रम का आभार एवं समापन की घोषणा मंडल महामंत्री भागवत सिंहा ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल प्रभारी श्रीमति दिव्या कलिहारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल, वरिष्ठ नेता पोसुराम निर्मलकर,जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी,मंडल उपाध्यक्ष आशीष बंछोर,नीलमणि साहू, संतोषी देशलहरे, कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, प्राधिकृत अध्यक्ष अंगेश सिंहा, तुकेश निर्मल,शशिधर साहू,विनोद राजपूत,संतोष घिरवानी,ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष दानी राम वर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष पारखत साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर साहू, कार्यसमिति सदस्य भगवती साहू,हुलेश्वरी साहू,सरिता साहू,संगीता शर्मा,मंजू साहू,सुनीता साहू,चुनकेश्वरी, गजेंद्र सिंहा,रामसुमेर ठाकुर,मुकुंद विश्वकर्मा,भूपेंद्र जांगड़े, मुकेश साहू,तरुण चंद्राकर,वासु वर्मा,नीरज साहू , मनेंद्र वैष्णव,बलवंत वर्मा,मोहित साहू,आत्माराम साहू,राजेंद्र साहू, नारायण साहू,बीरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *