सेवानिवृत्ति पर शिवराम विश्वकर्मा का सम्मान, सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री शिवराम विश्वकर्मा 30 जून 2026 को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर विश्वविद्यालय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि श्री विश्वकर्मा ने विश्वविद्यालय में लंबे समय तक निष्ठापूर्वक सेवाएं प्रदान कीं। वे विश्वविद्यालय के प्रेस विभाग में भी कार्यरत रहे तथा अपनी कार्यकुशलता, सरलता और मृदुभाषी स्वभाव के कारण सभी के बीच लोकप्रिय रहे।

विदाई समारोह में वित्त नियंत्रक अखिलेश्वर तंवर, सेक्शन ऑफिसर दुलारी ठाकुर, डॉ. अर्चना शर्मा, अधीक्षक अमरनाथ पाठक, पुष्कर दीवान, गिरीश सेन, माया चौधरी, नागेश दुबे, यागवाल साहू, गणेशराम बनर्जी, नरेश बंजारे, इंगले जी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री विश्वकर्मा के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र एवं महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने भी श्री शिवराम विश्वकर्मा को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उनके जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा की सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी तथा उनका सौम्य व्यवहार सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *