जनपद सदस्य रश्मि भेद प्रकाश वर्मा ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ


पाटन। जनपद सदस्य श्रीमती रश्मि भेद प्रकाश वर्मा ने रविवार को उपस्वास्थ्य केंद्र असोगा में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा केंद्र एवं क्षेत्र में घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *