(सीएसपीडीसीएल) पाटन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 220/132 केवी उपकेंद्र पाटन से 132/33 केवी उपकेंद्र अमलेश्वर के बीच दोहरा लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी उपकेंद्र पाटन से निकलने वाले विभिन्न फीडरों की विद्युत आपूर्ति बुधवार 25 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।विभाग के अनुसार इस दौरान 11 केवी शनिचराई लाइन फीडर, शनिचराई पंप फीडर, उडाई नर्सरी फीडर, उडाई पंप फीडर तथा महामाया बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।बिजली कटौती से पंदर, कसही, गुजरा, मटिया, देमार, नवागांव, आरसनारा, देवादा, चिचा, राजू ढाबा में आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेगा।विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।
