नारधा में आयोजित हरियर गॉव संकल्प अभियान में शामिल होगें सांसद बघेल, ग्रामवासियों ने श्रीफल भेंट कर किया आमंत्रित…

दुर्ग।आदर्श ग्राम विकास संगठन नारधा एवं मनवा कुर्मी समाज ग्राम इकाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हरियर गॉव संकल्प अभियान में दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को किया गया है। आज संगठन के प्रमुख पदाधिकारी सांसद विजय बघेल को श्रीफल भेंट कर आमंत्रित कर कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राम इकाई कुर्मी समाज के अध्यक्ष यशवंत वर्मा, ग्राम संगठन के अध्य्क्ष प्रदीप पाल, उपाध्यक्ष रानू वर्मा, सचिव नंदेश्वर वर्मा, मीडिया प्रभारी गिरधर पटेल, मयंक वर्मा एवं खोमेश्वर वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *