बीईओ, एबीईओ पहुंचे मोहल्ला क्लास शिक्षक, शिक्षा सारथी और बच्चों का किया उत्साहवर्धन

पाटन। पढ़ाई तुंहर दुवार के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम का विस्तार करते हुए विकासखण्ड पाटन के जागरूक शिक्षक एवं स्टाफ द्वारा स्वप्रेरणा से मोहल्ला, पारा में शिक्षा चौपाल का संचालन किया जा रहा है l बच्चों के अध्ययन में हुई रुकावट को देखते हुए शिक्षक एवं शिक्षा सारथी द्वारा ग्राम के सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, अन्य भवन में साफ सफाई करवाकर बच्चों को अध्ययन कार्य कराया जा रहा है।

गुरुवार को बीइओ टी आर जगदल्ले, एबीईओ सविता देशलहरे ग्राम कानाकोट,सेलूद, पतोरा, गाडाडीह में में निरीक्षण करने पहुंचे और शिक्षा सारथियों का उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान विशेष कर बच्चों की कमियों को जैसे लेखन, पठन में होने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास जारी है l शिक्षा एवं शिक्षा सारथी के इस कार्य को सराहनीय मानते हुवे ब्लॉक पाटन के विकाशखण्ड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदाले , सहायक शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे , सविता देशलहरे द्वारा समय समय पर पाटन क्षेत्र के मोहल्ला क्लास में जाकर शिक्षक, शिक्षक सारथी , बच्चो को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे है l अध्ययन कार्य के अलावा समय के सदुपयोग कैसे करें , फेस मास्क, सोशल डिस्टेंस, साफ सफाई सैनिटाइजर, हाथ धुलाई का महत्व इस सम्बंध में विस्तृत चर्चा किया जा रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *