गांव और शहर संगम की चौथी पीढ़ी ने शिक्षा में बिखेरी सुनहरी किरणें

गोलछा परिवार की चौथी पीढ़ी की बेटियों ने रचा शिक्षा का इतिहास

आसकरण जैन@जामगांव आर।नवागांव के किसान सेठ पन्नालाल गोलछा की पौत्री विधी गोलछा सुपुत्री प्रकाश अंजू गोलछा ने किया मुंबई से बीए एलएलबी एलएलएम      (इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज़ लॉ)  विदित हो कि विधी की बड़ी बहन सजल दंत रोग चिकित्सक है सेकंड बड़ी बहन  सुरभि ने पत्रकारिता में मुकाम हासिल किया।इस प्रकार तीनों बेटियों ने गढ़ा इतिहास बढ़ाया गोलछा परिवार का मान सम्मान। विधि गोलछा का सम्मान उनके दादा एवं दादियों ,बुआ दादियों  परिवार जनों के साथ किया।

चौथी पीढ़ी में बेटियों ने शिक्षा में रचा इतिहास,,,

पन्नालाल गोलछा ने कहा कि नवागांव मेरी जन्म भूमि है गांव के परिवेश में पले बढ़े है व्यापार व परिवार विस्तार की दृष्टि से दुर्ग में निवास है।किसानी कार्य नवागांव में 100 साल से अधिक समय से पूर्वजो के आशीर्वाद तले गतिमान है।  उन्होंने कहा कि अब परिवार की चौथी पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल कर रही अदभुत और दिल को छूने वाली दास्ता है ।श्री गोलछा ने कहा कि बेटियां इतिहास गढ़ रही है ।

दादा और माता पिता के खुले सहयोग से हुआ सपना साकार,,,,

विधी ने बताया कि बीए एलएलबी एलएलएम     (इन्वेस्टमेंट एंड सिक्योरिटीज़ लॉ) करना मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन दादा और माता पिता का प्रेरणादाई मार्गदर्शन और सारा सपोर्ट खुलकर मिलता गया ,कदम बढ़ती गई शिक्षा एक मंजिल मिलते ही मेरे चारों दादा दादी बुआ दादी का आशीर्वाद आप सबके सामने है।उन्होंने बताया कि मुझे डिग्री मिलते ही मुंबई से मुझे जॉब ऑफर भी मिल चुका है।यह सब बड़ो का आशीर्वाद है।दादा और माता पिता के खुले सहयोग से हुआ पढ़ाई का सपना साकार।

खुली आसमान में उड़ने की तमन्ना है तो बहने कदम ना डगमगाए,,, विधी 

एलएलएम विधि गोलछा ने शिक्षा में सुनहरे भविष्य की तलाश कर रही बहनों से कहा कि यदि जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने का सपना है तो आत्मविश्वास, मेहनत और निरंतर प्रयास को अपना साथी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि रास्ते में अनेक चुनौतियां आएंगी, लेकिन लक्ष्य के प्रति समर्पण और परिवार का विश्वास हर कठिनाई को आसान बना देता है। बेटियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज में नई पहचान बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *